Trending
नव दंपतियों के लिए सबक है Parvati Pandurang Patil के शादी की 60वीं सालगिरह | देखो और विचार करो’
नव दंपतियों के लिए सबक है Parvati Pandurang Patil के शादी की 60वीं सालगिरह | देखो और विचार करो'
नए दौर में जब परिवार बिखर रहे हैं, आपाधापी, पैसे कमाने की धुन और जीवन की व्यस्तता से संस्कारों की दीवार टूट रही है. शादी-विवाह के महज 5 वर्षों के भीतर दांपत्य जीवन दरकने लगा है. पढ़े लिखे पति-पत्नी भी अबोध और मासूम बच्चों की चिंता छोड़कर एक दूजे के साथ रहने को तैयार नहीं है. तब सानपाड़ा के वरिष्ठ ग्रामस्थ पांडुरंग पाटिल और उनकी पत्नी पार्वती पाटिल का सत्कार सुर्खियां बन जाता है. पार्वती पांडुरंग पाटिल ताजा उदाहरण हैं जिन्होंने अपने दांपत्य जीवन का 60 साल पूरा किया है. जाहिर है इन 6 दशकों में पति पत्नी के बीच आचार-विचार, शिक्षा, सऊर और व्यावहारिक विरोधाभास रहे होंगे, तकरार हुई होगी फिर भी उन्होंने बच्चों को पालते-संभालते हुए अपने परिवार और दांपत्य संबंधों को बनाए रखा. कभी डायवोर्स नहीं लिया. और उनकी यही बात नई पीढ़ी के लिए आइना है.



