Trending

Maharashtra Council Election | विधान परिषद की 5 सीटों पर चुनाव की घोषणा, 20 को मतदान

Maharashtra Council Election| Announcement of elections for 5 seats in Vidhan Parishad,

 मुंबई: केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की 5 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. इन पाचों रिक्त सीटों पर 27 मार्च को चुनाव होंगे. निर्वाचन आयोग ने तारीखों की घोषणा करते हुए जानकारी दी है. इस चुनाव की अधिसूचना 10 मार्च को घोषित की जाएगी. आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 मार्च होगी. 18 मार्च को आवेदनों की जांच के बाद 20 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे.  27 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी.विधान परिषद के विधायकों का चुनाव आम जनता से नहीं होता है इनके लिए चुने हुए विधायक वोट डालतें है.

ऐसा होगा चुनाव कार्यक्रम 

विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 मार्च होगी. 18 मार्च को आवेदनों की जांच के बाद 20 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे.  27 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना होगी.

किन विधायकों की जीत से खाली हुई सीट

महाराष्ट्र की ये 5 सीटें अम्शिया पाडवी, प्रवीण दटके, राजेश विटेकर, रमेश कराड और गोपीचंद पडलकर के विधायक चुने जाने का बाद खाली हुई हैं. इस बीच, आमश्या पडवी का कार्यकाल 7 जुलाई 2028 को समाप्त हो रहा था। वह एकनाथ शिंदे की शिवसेना से विधायक हैं। शिवसेना में विभाजन से पहले उन्होंने विधान परिषद चुनाव जीता था। प्रवीण दटके का कार्यकाल 15 मई 2026 तक था। यह सीट रिक्त हो गई है क्योंकि वे भी विधान सभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं। एनसीपी विधायक राजेश विटेकर का कार्यकाल 27 जुलाई 2030 तक था। उनके विधानसभा चुनाव जीतने के बाद यह सीट रिक्त हो गई। रमेश कराड ने भाजपा के टिकट पर लातूर ग्रामीण से जीत हासिल की है। इससे पहले वह विधान परिषद के सदस्य थे। उनका कार्यकाल अगले साल मई में समाप्त होना था। विधान परिषद में एक अन्य भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर का कार्यकाल भी अगले साल समाप्त हो रहा है। यह सीट रिक्त हो गई है क्योंकि उन्होंने विधानसभा चुनाव भी जीत लिया है।

महाराष्ट्र की ये 5 सीटें अम्शिया पाडवी, प्रवीण दटके, राजेश विटेकर, रमेश कराड और गोपीचंद पडलकर के विधायक चुने जाने का बाद खाली हुई हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में परिषद के इन विधायकों को विधानसभा चुनाव में टिकट देकर उतारा गया था जिसमें इनकी जीत हो गई.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker