Trending

Live with Sudhir Sharma | जानिए  5706 करोड़ के NMMC बजट में आपके लिए खास क्या है

नवी मुंबई : नवी मुंबई महानगर पालिका आयुक्त और प्रशासक डॉ. कैलास शिंदे ने आज वर्ष 2025-26 के लिए 5706.95 करोड़ का वार्षिक बजट पेश कर दिया. सकल बजट में 5684.95 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित किया गया है. मनपा मुख्यालय में मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी डॉ. सत्यवान उबाले ने अपर आयुक्त राहुल गेठेमुख्य अभियंता शिरीष आरदवाड और अन्य उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में मनपा आयुक्त को बजट की प्रति समर्पित की जिसे प्रशासक डॉ.कैलाश शिंदे ने मीडिया के सामने प्रस्तुत किया. आमदनी और खर्च मदों की जानकारी देते हुए आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने दावा किया कि शहर की बढ़ती आबादी और जरूरतों के मद्देनजर बजट में बिना टैक्स बढ़ाए अत्याधुनिक सेवा सुविधाओं पर ज्यादा जोर दिया गया है. वर्ष 2024-25 के लिए 5089.88 करोड़ रुपये की समेकित प्राप्तियां बताई गई हैं. आयुक्त ने कहा कि एक प्रशासक के रूप में यह बजट एक स्वच्छसुंदर शहर और उच्चतम स्तर का रहने योग्य शहर बनाने के सपने के साथ पेश किया जा रहा है.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker