Trending
Suresh Kulkarni | अखंड हरिनाम सप्ताह से भक्तिमय हुई तुर्भे नगरी
Suresh Kulkarni Turbhe city became devotional due to Akhand Harinam week
नवी मुंबई : तुर्भे स्टोर्स में आज अखंड हरिनाम सप्ताह में भगवान के भजन कीर्तन की धुन गुंजती रही. श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित आज के भजन कीर्तन सप्ताह कार्यक्रम में शिवसेना उपनेता विजय चौगुले, ऐरोली जिलाप्रमुख द्वारकानाथ भोईर, उपजिलाप्रमुख सुरेश कुलकर्णी, युवा नेता महेश कुलकर्णी, समाजसेविका अबोली कुलकर्णी, तय्यब पटेल समेत तमाम पदाधिकारी और सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे. हरिभक्त परायण प्रवचनकर्तांओं ने यहां भगवत्कीर्तन करते हुए सबको भक्ति और श्रद्धा में सराबोर कर दिया.



