Shashi Tharoor: कांग्रेस को मेरी जरूरत नहीं तो..| राहुल गांधी को Cong MP का सीधा संदेश !
If Congress doesn't need me then...| Direct message of Cong MP to Rahul Gandhi!
केरल : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बयान देकर पार्टी आलाकमान को बड़ा झटका दिया है। तिरुवनंतपुरम से चार बार के सांसद थरूर ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी मुझे अपनी सेवाएं देना चाहती है, तो मैं हमेशा उपलब्ध हूं, लेकिन यदि उन्हें मेरी आवश्यकता नहीं है, तो मेरे पास अन्य कई विकल्प हैं। यह बयान कांग्रेस के लिए एक गंभीर संकेत हो सकता है, खासकर जब पार्टी देशभर में जनाधार खो रही है और नेतृत्व की समस्या से जूझ रही है। थरूर ने कहा कि कांग्रेस को केरल में होने वाले 2026 के आम चुनाव में वोटर्स को अपने साथ बनाए रखने के लिए अपनी रणनीति को मजबूत करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कांग्रेस पार्टी उनका नेतृत्व स्वीकार करती है, तो वह पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन अगर पार्टी उन्हें नजरअंदाज करती है, तो उनके पास बाहर निकलने के विकल्प खुले हुए हैं.
राहुल गांधी की ब्रिगेड से बाहर हैं शशि थरूर
एक अंग्रेजी अखबार के पोडकास्ट में शशि थरूर ने यह बयान दिया था कि “अगर कांग्रेस पार्टी मुझे अपनी सेवाएं देना चाहती है, तो मैं हमेशा उपलब्ध हूं, लेकिन यदि उन्हें मेरी आवश्यकता नहीं है, तो मेरे पास अन्य कई विकल्प हैं। मेरे पास किताबें, भाषण, और दुनिया भर से निमंत्रण हैं।”थरूर का यह संदेश सीधे तौर पर राहुल गांधी और उनके नए ब्रिगेड पर था जिसमें थरूर कहीं भी शामिल नहीं हैं.
क्या थरूर केरल में कांग्रेस का नेतृत्व चाहते हैं !
शशि थरूर केरल में कांग्रेस का चेहरा बनना चाहते हैं. हालांकि कांग्रेस खुद उन्हें फ्रंट पर रखना नहीं चाहती है. जाहिर है इससे शशि थरूर को उपेक्षा महसूस हो रही है. तिरुवनंतपुरम में अपने बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “मेरी अपील पार्टी की तुलना में कहीं ज्यादा है। लोग मेरे संवाद और व्यवहार को पसंद करते हैं। यहां तक कि जो लोग आम तौर पर कांग्रेस के खिलाफ रहते हैं, वे भी मुझे वोट देते हैं।”थरूर ने यह भी कहा कि कई कार्यकर्ता और यहां तक कि कांग्रेस के सहयोगी भी मानते हैं कि केरल कांग्रेस में नेतृत्व की कमी है। उनका मानना है कि 2026 के केरल विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें एक मजबूत नेता की आवश्यकता है। थरूर ने कहा, “यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है, लेकिन मैंने पार्टी को इस दिशा में सचेत किया है।




