Trending

DCM Eknath Shinde के गढ़ में वनमंत्री Ganesh Naik का जनता दरबार | क्या है माजरा

Forest Minister Ganesh Naik's public darbar in DCM Eknath Shinde's stronghold | What is the matter

ठाणे : पालघर के पालकमंत्री एवं वनमंत्री गणेश नाईक ने 24 फरवरी को ठाणे में जनता दरबार लगाने की घोषणा की है. नई सरकार बनने के बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे में वनमंत्री गणेश नाईक का यह पहला जनता दरबार है, जिसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं गरमा गई हैं. सवाल उठाए जा रहे हैं कि बीजेपी मंत्री गणे्श नाईक के जरिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को घेरने और उनके वर्चस्व को कतरने की कोशिश में है. हालांकि इस सवाल पर खुद वनमंत्री एवं बीजेपी के ठाणे जिला संपर्क मंत्री गणेश नाईक ने कहा कि वे लगातार जनता का दरबार लगा रहे हैं. नवी मुंबई के बाद पालघर, और अब ठाणे में इसकी बारी है. उन्होंने कहा कि सिर्फ मंत्री होने से कोई जनता दरबार नहीं लगाता, हर किसी को सीधे जनता की फरियाद सुनना नहीं जमता. उनका पुराना अनुभव है. इस जनता दरबार में लोग आते हैं और अपनी फरियाद सुनाते हैं. इसलिए इसे जनता के लिहाज से देखना चाहिए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker