Trending

Mann Ki Baat: PM मोदी की युवाओं से अपीलः एक दिन वैज्ञानिक बनकर बिताएं

Mann Ki Baat: PM Modi appeals to the youth of the country to spend 'one day as a scientist'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी युवाओं से वैज्ञानिक बनकर एक दिन बिताने की अपील की है. आप अपनी सुविधा के अनुसार अपनी मर्जी के अनुसार कोई भी दिन चुन सकते हैं। उस दिन किसी रिसर्च लैब, तारामंडल या अंतरिक्ष केंद्र जरूर जाएं. मन की बात कार्यक्रम के 119 वें एपिसोड में इसरो के प्रक्षेपण मिशन की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से ‘एक दिन वैज्ञानिक’ के रूप में बिताने का आह्वान किया. पीएम मोदी ने कहा कि इससे युवाओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और बढ़ेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि इसरो के 100वें प्रक्षेपण मिशन की सफलता सिर्फ एक संख्या भर नहीं है बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान में नित नयी ऊंचाइयों को छूने के भारत के संकल्प का सबूत है। उन्होंने पाकिस्तान में खेले जा रहे चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट मैच का जिक्र करते हुए कहा कि इस खेल में शतक के रोमांच से सब भलीभांति परिचित हैं लेकिन अंतरिक्ष में भारत को मिली सफलता उससे कहीं ज्यादा रोमांचक है। पीएम मोदी ने कहा कि समय के साथ अंतरिक्ष की इस उड़ान में भारत की सफलताओं की सूची काफी लंबी हो रही है जो गौरव की बात है.

वैज्ञानिक की तरह एक दिन बिताने का आह्वान इसलिए है ताकि युवाओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और बढ़े. प्रधानमंत्री ने कहा कि इसरो के 100वें प्रक्षेपण मिशन की सफलता सिर्फ एक संख्या भर नहीं है बल्कि अंतरिक्ष विज्ञान में नित नयी ऊंचाइयों को छूने के भारत के मजबूत संकल्प का भी सबूत है.

अंतरिक्ष में बड़ रहा भारत का दायरा, युवाओं का बढ़ा आकर्षण
प्रधानमंत्री ने कहा कि कि प्रक्षेपण यान का निर्माण हो, चंद्रयान की सफलता हो, मंगलयान हो या आदित्य वन या फिर एक ही रॉकेट से एक ही बार में 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने का अभूतपूर्व मिशन हो, इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 उपग्रह प्रक्षेपित किए गए हैं और इनमें दूसरे देशों के भी बहुत सारे उपग्रह भेजे गए हैं। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नारी शक्ति की बढ़ती भागीदारी की भी सराहना की। मोदी ने कहा कि उन्हें यह देखकर भी बहुत खुशी होती है कि आज अंतरिक्ष क्षेत्र युवाओं के लिए बहुत प्रिय बन गया है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले किसने सोचा होगा कि इस क्षेत्र में स्टार्टअप और निजी क्षेत्र की अंतरिक्ष कंपनियों की संख्या सैकड़ों में हो जाएगी।

अंतरिक्ष क्षेत्र में युवाओं के लिए कैरियर के तमाम अवसर 

मोदी ने कहा, ‘‘अंतरिक्ष और विज्ञान का क्षेत्र आज कल उन युवाओं के लिए बेहतरीन विकल्प बन रहा है जो जीवन में कुछ नया करना चाहते हैं.  आगामी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाए जाने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि बच्चों और युवाओं का विज्ञान में लगाव बहुत मायने रखता है। उन्होंने आह्वान किया कि वे अपना एक दिन वैज्ञानिक के रूप में बिताकर देखें। मोदी ने कहा, ‘‘आप अपनी सुविधा के अनुसार अपनी मर्जी के अनुसार कोई भी दिन चुन सकते हैं। उस दिन किसी रिसर्च लैब, तारामंडल या अंतरिक्ष केंद्र जरूर जाएं। इसे लेकर विज्ञान को लेकर आपकी जिज्ञासा और बढ़ेगी।’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker