Trending

Shivsena UBT Crisis | उद्धव ठाकरे गुट में बड़ी दरार, दर्जनों नगरसेवकों ने बनाया अलग गुट

Crack in Shiv Sena Thackeray faction; Uddhav Thackeray's allies formed a separate faction

मुंबई : उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा धक्का, पार्टी में दरार की बड़ी खबर सामने आ रही है, शिवसेना ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे को आज एक और बड़ा धक्का लगा है। खबर के अनुसार शिवसेना ठाकरे गुट के नेता जितेंद्र जनावळे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे शिवसेना ठाकरे गुट के विलेपार्ले उपविभाग प्रमुख थे। इसके बाद अब शिवसेना ठाकरे गुट को रत्नागिरी में भी बड़ा धक्का लगा है। रत्नागिरी और दापोली नगर पंचायतों के शिवसेना ठाकरे गुट के पांच नगरसेवकों ने अलग गुट बना लिया है। ये पांच नगरसेवक कल एकनाथ शिंदे की शिवसेना में प्रवेश करने वाले हैं। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव से पहले इन नगरसेवकों ने राष्ट्रवादी से शिवसेना ठाकरे गुट में प्रवेश किया था। अब इन नगरसेवकों का कहना है कि वे विकास कार्यों के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना से जुड़ना चाहते हैं. इनमें विलास शिगवण, अन्वर रखांंगे, मेहबूब तळघरकर, संतोष कलकुटके, अश्विनी लांजेकर का नाम शामिल है.  आज उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र देकर कागजात की पूर्ति की है। वे कल राज्यमंत्री योगेश कदम के जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना में प्रवेश करेंगे।

शिवसेना ठाकरे गुट के नेता जितेंद्र जनावळे ने पार्टी से इस्तीफा देने की खबर है. वे 20 तारीख को एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में प्रवेश करने वाले हैं। जितेंद्र जनावळे उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाते रहे हैं लेकिन अब उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया है.

शिंदे को तोड़ फोड़ की गंदी राजनीति बंद करनी चाहिएः विधायक कैलास पाटिल

दूसरी ओर, शिवसेना ठाकरे गुट के विधायक कैलास पाटील ने शिवसेना और एकनाथ शिंदे को जमकर लताड़ा है. उन्होंने कहा, “फोड़-फोड़ की राजनीति बंद करो, जनता के मुद्दे हल करो। पाटिल ने दावा किया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के साथ आम शिवसैनिक पूरी ताकत के साथ खड़े हैं, चाहे जितना दबाव डालो, शिवसैनिक नहीं टूटेंगे। कैलास पाटिल ने एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना हल्लाबोल करते हुए कहा कि आपने सत्ता के लिए आपने फूट डाली, अब जब सत्ता में लौट आए हो तो जनता के मुद्दों का समाधान करो,” इस दौरान उन्होंने शिवसेना के ऑपरेशन टाइगर की चर्चा भी खारिज कर दी.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker