Trending

Manda Mhatre | MLA Fund से बने बस स्टॉप का लोकार्पण | जनता ने बोला थैंक्यू

Inauguration of bus stop built from MLA fund | Public said thank you

नवी मुंबई : वाशी में आज नए बस स्टॉप का लोकार्पण किया गया. बीजेपी विधायक मंदाताई म्हात्रे ने 6 लाख का एमएलए फंड देकर इस बस शेल्टर का निर्माण कराया है. आज स्थानीय नागरिकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में खुद विधायक मंदाताई म्हात्रे ने बस स्टॉप का लोकार्पण किया. इस अवसर पर बीजेपी प्रवक्ता राजू शिंदे, महिला पदाधिकारी राखी पाटिल, प्रताप भोस्कर, वरिष्ठ पदाधिकारी विक्रम पराजुली एवं विकास सोरटे समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे. इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने बस शेल्टर उपलब्ध कराने पर विधायक मंदाताई म्हात्रे का गुणगान करते हुए उनका सत्कार किया. वहीं खुद मंदाताई म्हात्रे ने कहा कि जनता ने विकास के लिए चुनकर विधायक बनाया है. इसलिए जनता की मांग थी उसे आज पूरा कर दिखाया है. मंदाताई म्हात्रे ने विधायक निधि से चलाए जा रहे उपक्रमों और विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जनता को जो चाहिए वह साकार करने का प्रयास करेंगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker