Mahakumbh 2025 | महाकुंभ में आस्था का सैलाब: श्रद्धालुओं की संख्या 45 करोड़ पार
45 crore devotees took a holy dip in the Maha Kumbh

प्रयागराज: आस्था के सम्पूर्ण महाकुंभ में स्नान करने वालों का आंकड़ा हुआ 45 करोड़ के पार पहुंच गया है. कल 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा का अमृत स्नान करने करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं. आज मंगलवार की सुबह 10:00 बजे तक 74 लाख 96 हजार भक्तों ने स्नान किया. माघी पूर्णिमा स्नान से पहले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. भारतीय रेलवे कई स्पेशल रेलगाड़ियां चला रहा है. मुख्यमंत्री योगी ने माघी पूर्णिमा स्नान के इंतजामों की कमान खुद संभाल ली है ताकि मौनी अमावस्या जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके. आज सीएम योगी ने तैयारियों और व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक में उच्चाधिकारियों से महाकुंभ मेला क्षेत्र में इंतजामों पर चर्चा की गई. फिलहाल प्रयागराज में भारी भीड़ से महाजाम लगा है जिससे निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है. 50 से अधिक IAS-IPS-PCS अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है.



