Trending

Torres Fraud : टोरेस कंपनी के 5 संचालकों के खिलाफ FIR | Gold और निवेश में हजारों के साथ की धोखाधड़ी

"Torres Company Defrauds Citizens, FIR Filed Against Five People"

मुंबई : मुंबई में टोरेस नाम की कंपनी द्वारा नागरिकों से आर्थिक धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। यह मामला टोरेस कंपनी चलाने वाली प्लैटिनम हर्न कंपनी के खिलाफ दाखिल किया गया है. कंपनी के लोगों ने निवेश पर अच्छा ब्याज देने का वादा कर लोगों से मोटी रकम लेकर अपना जाल बिछाया था. मुंबई में दादर, कल्याण, कांदिवली और सानपाड़ा में कंपनी की शाखाओं के बाहर नागरिक एकत्र हुए। निवेशकों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.

ऐसे हुई धोखाधड़ी, 500 करोड़ डूबने के आसार

जानकारी के मुताबिक, 2023 में रजिस्टर्ड ‘प्लैटिनम हरेन प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी ने 2024 में ‘टोरेस’ ब्रैंड के तहत दादर में 30 हजार वर्गफ़ीट का आउटलेट खोला। इसके बाद कंपनी ने मीरा-भाईंदर सहित अन्य जगहों पर आउटलेट खोले. कंपनी सोने, चांदी और मोइसैनाइट स्टोन (लैब निर्मित हीरे) खरीदने पर उतनी ही राशि पर क्रमशः 48, 96 और 520% तक सालाना रिटर्न्स का वादा करती थी। रिटर्न्स का भुगतान प्रति सप्ताह किया जाता था. दो सप्ताह से रिटर्न्स न आने से निवेशकों में हड़कंप मचा हुआ है।

मोइसैनाइट खरीदने पर जोर

कंपनी निवेशकों को सोने, चांदी के बजाय मोइसैनाइट खरीदने पर जोर देती थी। इस पर सबसे ज्यादा रिटर्न भी दिया जाता था, जो कि साप्ताहिक 8 से 11% तक था। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, प्लैटिनम हरेन प्राइवेट लिमिटेड का रजिस्टर्ड ऑफिस गिरगांव की ओपेरा हाउस इमारत में है। कंपनी में इमरान जावेद, सर्वेश सुर्वे और ओलेना स्टाइएन तीन निदेशक हैं। तीनों निदेशकों में अपना एड्रेस भी कंपनी के एड्रेस को ही दिखाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker