Trending

महाराष्ट्र में जमीन सर्वे अब सिर्फ 200 रुपये में

Land Survey Fees Reduced in Maharashtra; Survey Available for Just ₹200

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र सरकार ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए जमीन सर्वेक्षण की फीस और प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत पारिवारिक बंटवारे के लिए जमीन सर्वे कराने पर अब केवल 200 रुपये शुल्क देना होगा। सरकार ने सर्वेक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध भी बनाया है। नियमित (रेगुलर) सर्वे 90 दिनों के भीतर और त्वरित (क्विक) सर्वे 30 दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़िएः
कफ सिरप बिक्री पर सरकार का बड़ा फैसला

नए नियमों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 2 हेक्टेयर तक के नियमित सर्वे के लिए 2,000 रुपये तथा शहरी क्षेत्रों में 1 हेक्टेयर तक के सर्वे के लिए 3,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस फैसले से जमीन सर्वेक्षण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनेगी। साथ ही देरी और भ्रष्टाचार पर भी प्रभावी अंकुश लग सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker