Trending

अंधेरी में बिल्डिंग में आग से वृद्ध की मौत, एक घायल

Fire in Andheri Building Claims Elderly Life, One Injured

मुंबई: मुंबई उपनगर के अंधेरी स्थित लक्ष्मी इंडस्ट्रियल एस्टेट परिसर में स्थित एक गगनचुंबी इमारत में सोमवार रात को आग लगी । इस हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ती घायल है।

घटना ओबेरॉय संकुल के ‘स्काई पैन’ नामक इमारत के 11वें फ्लोर पर हुई। जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, जो तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने के बाद उन्होंने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

हालांकि, इस दौरान एक वृद्ध व्यक्ति का दम घुटने से निधन हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, और पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है।

यह हादसा स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़े झटके के रूप में सामने आया है, और सुरक्षा उपायों को लेकर फिर से चिंता जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker