Trending

महाराष्ट्र में BJP की बंपर जीत का सामने आया फार्मूला | जानिए अब किन राज्यों में लागू होगा फंडा

BJP included big formula for Election victory in Maharashtra | will be Implemented in other states

मुंबई : महाराष्ट्र में बीजेपी महायुति गठबंधन ने महाराष्ट्र में विधान सभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करने का फार्मूला ढूंढ़ लिया है.  नवंबर 2024 में आए चुनाव नतीजों के अनुसार विधानसभा की 288 सीटों में भाजपा को 132, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 और अजित पवार नित एनसीपी को 41 सीटों पर विजय हासिल हुई है. इतनी बंपर जीत पर खुद महायुति गठबंधन को भी भरोसा नहीं था. हालांकि दावा जरूर किया जा रहा था कि राज्य में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनेगी. बीते चुनाव पर नजर डालें तो 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली थी. जबकि इस बार के चुनावों में भाजपा को 25 सीटें ज्यादा मिली हैं. एक्सर्ट बीजेपी की इस जीत के पीछे ट्रिपल V फॉर्मूला काम कर गया है. इसमें (जातिगत वोटों का विघटन, विखंडन और विभाजन) प्रमुख है जिसकी वजह से महायुति को जीत मिली.  ट्रिपल V भाजपा के कमंडल में नए तीर के तौर पर देखा जा रहा है.

जातियों के बंटने से मिला भाजपा को बहुमत-एक्सपर्ट

एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि वोटों के जातियों में बंटने की वजह से भारतीय जनता पार्टी को यह बहुमत हासिल करने में बड़ी मदद मिली है और भाजपा को यह फॉर्मूला अपना कर अन्य राज्यों में भी उतर सकती है. दावा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भाजपा की चुनाव रणनीतियों के लिए काम करने वाली टीम ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है. इसके पीछे की वजह की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र के अंदर मत विभाजन के जातिगत फॉर्मूले के चलते चुनाव लड़ रहे दोनों गठबंधनों ( महायुति और MVA) के बीच 1 करोड़ वोटों का अंतर देखने को मिला है. यह दावा भाजपा की तरफ से की गई महाराष्ट्र चुनाव की स्टडी में किया गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker