Trending

UP में नया कानूुन : Zym और स्वीमिंग पुल में तैनात होंगे लेडी ट्रेनर, बिना आधार नहीं मिलेगी एंट्री

Lady trainers will be posted in Zym and swimming pools, New law in UP

नोएडा : उत्तर प्रदेश महिला आयोग ने राज्य के जिम और स्वीमिंग पुल में महिला ट्रेनर नियुक्त करने की सिफारिश की है. इस सिफारिश के बाद गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. महिलाओं की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए नोएडा के जिम और स्‍वीमिंग पूल में अब महिला ट्रेनर तैनात किए जाएंगे. साथ ही ऐसी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर सिस्‍टम की भी स्‍थापना की जाएगी. इसके अलावा बिना आधार कार्ड के ऐसे सेंटरों पर एंटी भी बैन रहेगी.

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला 
दरअसल, पिछले दिनों उत्‍तर प्रदेश महिला आयोग ने सरकार को एक पत्र लिखकर सभी जिम और स्‍वीमिंग पूल में लेडी ट्रेनर की तैनाती करने की बात कही थी. इस पर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने नये नियम लागू कर दिए हैं. इसके तहत अब जिम, योगा और स्‍वीमिंग पूल जैसी जगहों पर महिला ट्रेनरों की तैनाती की जाएगी. इस संबंध में गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने खेल विभ्‍ज्ञाग को निर्देश भी दे दिया है.

सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर सिस्‍टम भी जरूरी 
नये नियम के तहत, ग्रेटर नोएडा और नोएडा में जिम, स्‍वीमिंग पूल, योगा सेंटर और जुम्‍बा सेंटर जैसे स्‍थानों पर मेल ट्रेनर के साथ ही लेडी ट्रेनर भी अनिवार्य रूप से तैनात करने होंगे. खेल विभाग के अधिकारियों ने सभी जिम, योगा संचालकों को आदेश दे दिए हैं. इसमें महिला ट्रेनर के साथ ही सुरक्षा के सभी उपाय करने को कहा गया है. इन सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर सिस्‍टम लगाने को भी कहा गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker