Trending

Bangladesh संकट : पूर्व PM शेख हसीना की होगी घर वापसी, गिरफ्तारी वारंट जारी

Arrest warrant against 11 people including former PM Sheikh Hasina, defense advisor

नई दिल्ली :  बांग्‍लादेश में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण- ICT ने अपदस्‍थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनके पूर्व रक्षा सलाहकार सेवानिवृत्‍त मेजर जरनल तारिक़ अहमद सिद्दिक़ और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बेनज़ीर अहमद सहित 11 लोगों के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट पिछले 15 वर्षो के आवामी लीग सरकार के कार्यकाल के दौरान दो लोगों के जबरन गायब होने और हत्‍या से संबंधित मामलों से जुड़ा है। बांग्‍लादेश संबाद संस्‍था की रिपोर्ट के अनुसार न्‍यायाधीश मोहम्‍मद गुलाम मुर्तजा मजुमदार की अध्‍यक्षता में न्‍यायाधिकरण ने यह आदेश पारित किया। न्‍यायाधिकरण ने मुख्य अभियोजक मुहम्मद ताजुल इस्लाम की याचिका को स्‍वीकार करते हुए यह आदेश जारी किया है.

भारत में शरणागत हैं शेख हसीना

बंगलादेश में तख्ता पलट के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत भाग आई थीं. भारत ने उन्हें राजनीतिक शरण दिया है. वर्तमान में शेख हसीना भारत में रह रही हैं. बंगलादेश में अराजकता के बाद नई सरकार का गठन हो गया है. हालांकि हालात नियंत्रण से बाहर हैं.अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में शरण ली हुई हैं। वहीं, बांग्लादेश में भारत विरोधी राजनीतिक और धार्मिक दल खुलेआम चाल चल रहे हैं। बांग्लादेश की राजनीति से वर्तमान में तीन संकेत मिल रहे हैं। पहला, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर नए सिरे से संसदीय चुनाव कराने की जिम्मेदारी है। लेकिन, वह शेख हसीना के राजनीतिक संगठनों पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं।

दूसरा, हसीना खेमा संकेत दे रहा है कि एक राजनीतिक पुनरुद्धार योजना पर काम चल रहा है और उसकी अवामी लीग सत्ता की सीट से शेख हसीना के अचानक पतन के बाद अपने पैर जमाने के लिए मैदान में उतर रही है। तीसरा, हसीना की कट्टर प्रतिद्वंद्वी और बांग्लादेश की पूर्व प्रधान मंत्री खालिदा जिया को विश्वास है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना वापसी कर सकती हैं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker