अब चांदी की हॉलमार्किंग होगी अनिवार्य | जानिए BIS को किसने दिया सुझाव
Hallmarking of silver will be Mandatory: Prahlad Joshi
दिल्ली: भारतीय मानक ब्यूरो के 78वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपभोक्ता कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज उपभोक्ताओं की मांग के बाद चांदी तथा चांदी की कलाकृतियों की आवश्यक हॉलमार्किंग करने का सुझाव दिया । उपभोक्ता कार्य मंत्री ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) को हॉलमार्किंग करने पर गंभीरता पूर्वक विचार करने को कहा. मंत्री भारतीय मानक ब्यूरो के 78वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे. प्रह्लाद जोशी ने कहा कि देश की प्रगति सिर्फ इसके मानकों से निर्धारित होगी। उन्होंने कहा कि 1947 में बीआईएस की स्थापना के बाद विभिन्न क्षेत्रों में यह मानकों को तैयार करने, लागू करने और इसे बढ़ावा देने में सहायक रहा है। जोशी ने कहा कि गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र का आधार गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों का कार्यान्वयन है। उपभोक्ता कार्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण आदेश न सिर्फ उपभोक्ताओं की रक्षा करते हैं बल्कि भारतीय उद्योगों की वैश्विक विश्वसनीयता भी बढ़ाते हैं।
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि देश की प्रगति सिर्फ इसके मानकों से निर्धारित होगी. उन्होंने कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण आदेश न उपभोक्ताओं की रक्षा और उद्योगों की वैश्विक विश्वसनीयता बढ़ाते हैं.




