Trending

Delhi Election: दिल्ली में 1.55 करोड़ मतदाता , 2 महीनें में बने 52 हजार नए वोटर्स

Delhi Election: 1.55 crore voters in Delhi, 52 thousand new voters registered in 2 months

नई दिल्ली:  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। नई वोटर लिस्ट के मुताबिक दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार से अधिक मतदाता पंजीकृत हुए हैं। इनमें 83 लाख से अधिक पुरुष मतदाता और 71 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं. निर्वाचन विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पिछले 2 महीनों में 18 से 19 वर्ष की आयु के 52 हजार से अधिक मतदाता जुड़े हैं। कार्यालय ने बताया कि पिछले 20 दिनों में नए नामांकन के लिए 5 लाख से अधिक फॉर्म प्राप्त हुए हैं। वहीं वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ करने के कई मामलों का भी खुलासा हुआ है.

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए झूठे और छेड़छाड़ किए गए दस्तावेज जमा करने के आरोप में 24 लोगों के खिलाफ 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker