Corona Virus : भारत में HMPV के 5 मामले, स्वास्थ्य मंत्री JP Nadda बोले-स्वास्थ्य प्रणाली तैयार
5 cases of HMPV in Karnataka, Health Minister JP Nadda said- country's health system is ready

नई दिल्ली: चीन में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस-एचएमपीवी के फैलने की चिंताओं के बीच, कर्नाटक में भी एचएमपीवी के 2 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में वायरस से 5जनों के प्रभावित होने की खबर है. नए वायरस के संक्रमण की बढ़ती संख्या से लोग एक बार कोरोना जैसी भयावह त्रासदी की आशंका में है. हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश की स्वास्थ्य प्रणाली किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि इस वायरस की पहली बार पहचान वर्ष 2001 में हुई थी। यह वायरस हवा के जरिए फैलता है और सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है। नड्डा ने कहा कि देश की स्वास्थ्य प्रणाली वायरस की स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्क और तैयार है.
कर्नाटक में 3 महीने की बच्ची को वायरस अटैक
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर ने एचएमपीवी के इन दोनों मामलों का पता लगाया है। इसमें 3 महीने की एक बच्ची और 8 महीने का एक बच्चा वायरस से संक्रमित हुआ है। दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों मरीजों में से किसी ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रा नहीं की थी। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जानकारी दी है कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है।
तेजी से फैल रहा एमएमपीवी, खतरे की घंटी
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि एचएमपीवी पहले से ही भारत सहित दुनिया भर में फैल चुका है। कई देशों में लोगों में सांस से जुड़ी बीमारियों के मामले सामने आए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक देश में इन्फ्लूएंजा या सांस की बीमारी के मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन चीन में एचएमपीवी के बढ़ते मामलों की स्थिति के बारे में समय-समय पर ताजा जानकारी दे रहा है।



