Trending
“बाबा सिद्दीकी मर्डर का खुलासा: मुंबई पुलिस ने चार्जशीट में किया पर्दाफाश”
"Baba Siddiqui murder revealed: Mumbai Police exposed in charge sheet"
मुंबई : मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में 4,590 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में बताया गया है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने अपने अपराध सिंडिकेट के जरिए सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची, ताकि वह डर और प्रभुत्व कायम कर सके। इस मामले में 29 आरोपी हैं, जिनमें से 26 को गिरफ्तार किया जा चुका है। अनमोल बिश्नोई और अन्य दो वांछित आरोपी हैं। सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा में हुई थी।




