Trending

सिक्किम में जैविक मछली फार्मिंग का शुभारंभ | केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने किया क्लस्टर का उद्धाटन

Organic fish farming cluster launched in Sikkim | Union Minister Rajiv Ranjan Singh

शिलांग : पुर्वोत्तर राज्य सिक्किम के सोरेंग जिले में भारत के पहले जैविक मछली फार्मिंग सेंटर शुरूआत की गई है. आज केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने भारत के प्रथम जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर का उद्धाटन किया. उन्होंने गुवाहाटी में 50 करोड़ रुपये की  परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सोरेंग जिले में अपनी तरह के इस पहले जैविक मत्स्य पालन क्लस्टर से जहां किसानों की आय बढ़ेगी वहीं, जलीय कृषि में स्थिरता को भी बढ़ावा मिलेगा. क्लस्टर के जरिए एंटीबायोटिक, रसायन और कीटनाशकों से मुक्त जैविक मछलियां वैश्विक पर्यावरण के प्रति जागरूक बाजारों में प्रवेश करेंगी. नाबार्ड को इस परियोजना के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करने की जिम्मेदारी सौपी गई है.

राज्य में मत्स्य पालन के सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. सिक्किम सरकार पहले ही जैविक खेती को अपना चुकी है, जिससे टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल कृषि प्रणालियों के लिए एक सशक्त स्थान बनाने में मदद मिली है. जैविक मत्स्य पालन और जलीय कृषि की शुरुआत राज्य के सभी क्षेत्रों में जैविक, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल प्रणालियों को बढ़ावा देने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप होगी. 

50 करोड़ की 50 परियोजनाओं का काम शुरूःलल्लन सिंह

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने आज असम के गुवाहाटी में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत 50 करोड़ रुपये की लागत वाली 50 प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों को कवर करती है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए पूर्वोत्तर राज्यों की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी बघेल और जॉर्ज कुरियन, पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों के मत्स्य पालन के अन्य प्रभारी मंत्री, मत्स्य पालन सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी और कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker