Latest NewsNational News
Trending

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे

Navy chief a

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी, 19 से 22 दिसंबर, 2019 तक श्रीलंका की यात्रा पर जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूती प्रदान करना और बेहतर बनाना है। यात्रा के दौरान वायुसेना प्रमुख, श्रीलंका नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल केकेवीपीएच डी सिल्वा, सशस्‍त्र बलों के प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श करेंगे। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह श्रीलंका नेवी बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के साथ चर्चा करेंगे। नौसेना प्रमुख 60वें इंटेक मिडशिपमैन पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम 22 दिसंबर, 2019 को त्रिंकोमाली स्थित नेवल मैरीटाइम एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। श्रीलंका की नौसेना इंडियन ओसन नेवल सिम्‍पोजियम (आईओएनएस) की सदस्य है और आईओएनएस द्वारा आयोजित गतिविधियों में भाग लेती है। भारतीय नौसेना नियमित रूप से श्रीलंकाई नौसेना के साथ बातचीत करती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker