Trending

India-रूस समिट:19 अहम समझौतों पर साइन

India-Russia Summit: 19 Important Agreements Signed

दिल्ली/प्रतिनिधी : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आए थे। दौरा पूरा करने के बाद वे मॉस्को के लिए रवाना हो गए। इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने वाले कुल 19 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई विस्तृत बैठक में ट्रेड, डिफेंस, ऊर्जा, परमाणु सहयोग और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा हुई। दोनों देशों ने रक्षा उत्पादन में संयुक्त सहयोग, ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने और व्यापार बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक के बाद हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने इन समझौतों का ऐलान किया और भारत-रूस संबंधों को “स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप से आगे बढ़कर स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप” करार दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और रूस के संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। वहीं पुतिन ने भारत को वैश्विक स्थिरता और विकास में अहम भागीदार बताया। दोनों देशों ने भविष्य में आर्थिक सहयोग को दोगुना करने और रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रोडमैप पर भी चर्चा की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker