Dr. अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि पर देश नतमस्तक
Dr. Nation bows down on Ambedkar's 70th death anniversary

दिल्ली/प्रतिनिधी : राष्ट्र आज भारतीय संविधान के शिल्पकार और महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70वीं पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। यह दिन देशभर में महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. अंबेडकर ने भारत के संविधान की रचना के साथ-साथ सामाजिक समरसता, समानता और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर देशभर में विभिन्न स्मृति कार्यक्रम, जागरुकता सभाएँ और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर के प्रेरणा स्थल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई गणमान्य लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
संसद भवन परिसर को आज आम जनता के लिए भी खोल दिया गया है ताकि लोग व्यक्तिगत रूप से बाबा साहेब को अपनी श्रद्धांजलि दे सकें। डॉ. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस हर वर्ष भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।इस दिन देशभर में नागरिक डॉ. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए समानता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हैं।



