Trending

PM मोदी का गुजरात दौरा कल से, ₹14 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

PM Modi to visit Gujarat starting tomorrow; to unveil projects worth ₹14,000 crore

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य को 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री बनासकांठा में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा, अहमदाबाद मेट्रो के विस्तार और किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त भी जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के तहत फेज-2ए में हवाई अड्डे तक और फेज-2बी में गिफ्ट सिटी तक विस्तार की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे, जिसके तहत किसानों को कुल 19 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें जयपुर में फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 के तहत प्लॉग रन आयोजित

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बनासकांठा में भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक और इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी आईवीएफ प्रयोगशाला का भी दौरा करेंगे। वे भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर के पशु फार्म का भी जायजा लेंगे। इन केंद्रों के माध्यम से पशुओं की नस्ल सुधार, बेहतर आनुवंशिक गुण विकसित करने और आधुनिक प्रजनन तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। इससे नस्ल सुधार की प्रक्रिया 10 से 20 गुना तक तेज होने की उम्मीद है।

इसके बाद प्रधानमंत्री एकता नगर, केवड़िया पहुंचे, जहां वे भारत पर्व-2026 का उद्घाटन करेंगे।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।

इन परियोजनाओं में सीवेज और जल शोधन संयंत्र, इमारतों पर विशेष रोशनी की व्यवस्था, नर्मदा घाट का उन्नयन और रेनफॉरेस्ट सहित कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा गुजरात में बुनियादी ढांचे, कृषि, पशुपालन और पर्यटन के विकास को नई गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker