Trending

जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा, पतलीकूहल में भरेंगे हुंकार

JP Nadda's Himachal visit; set to sound the bugle at Patlikuhal.

शिमला: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 9 अक्टूबर की शाम कुल्लू पहुंचेंगे। अपने हिमाचल दौरे के दौरान वह 11 अक्टूबर को कुल्लू जिले के पतलीकूहल स्थित मेला मैदान में भारतीय जनता पार्टी की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12 अक्टूबर को नड्डा लाहौल-स्पीति के केलांग पहुंचकर आईसीएमआर परियोजना की आधारशिला रखेंगे। कुल्लू में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के प्रस्तावित दौरे की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नड्डा का यह दौरा हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। विशेष रूप से लाहौल-स्पीति में प्रस्तावित आईसीएमआर परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

नड्डा इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक एवं विकासात्मक मुद्दों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। केलांग में आईसीएमआर परियोजना की आधारशिला रखे जाने से क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होंगी। इससे स्थानीय लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलने के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को पतलीकूहल के मेला मैदान में आयोजित होने वाली भाजपा की विशाल जनसभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। नड्डा इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक एवं विकासात्मक मुद्दों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार को गंभीरता से काम करने की जरूरत है।पूर्व मंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा चल रही है, लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के बजाय प्रदेश के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दे।

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा। 9 अक्टूबर को कुल्लू पहुंचने के बाद 11 अक्टूबर की जनसभा और 12 अक्टूबर को केलांग में आईसीएमआर परियोजना की आधारशिला के कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker