Trending

Indian women’s हॉकी टीम का धमाका! एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

Indian women's hockey team makes a splash! Secures a spot in the Asian Championship final

नई दिल्ली: महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया को 6-2 से करारी शिकस्त दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि मुमताज खान, नवनीत कौर, सुनेलिता टोप्पो और इशिका ने एक-एक गोल दागा।

  • सेमीफाइनल स्कोर: भारत 6-2 मलेशिया 

  • भारत के गोल स्कोरर: दीपिका (2 गोल), मुमताज खान (10वां मिनट), नवनीत कौर (18वां मिनट – फील्ड गोल), सुनेलिता टोप्पो (1 गोल) और इशिका (1 गोल)।

  • मलेशिया के गोल स्कोरर: नूर अज़हर और नूरामिरह ज़ुल्किफ़्ली (1-1 गोल)।

  • फाइनल प्रतिद्वंदी: दूसरे सेमीफाइनल में चीन ने जापान को 1-0 से हराया। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना चीन से होगा। 

  • फाइनल समय और स्थान: भारत बनाम चीन फाइनल मुकाबला आज (28 नवंबर 2026) शाम 7:00 बजे भोपाल के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

भारत की इस जीत की खास बात यह रही कि टीम ने अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए। वहीं नवनीत कौर ने 18वें मिनट में शानदार फील्ड गोल किया। मलेशिया की ओर से नूर अज़हर और नूरामिरह ज़ुल्किफ़्ली ने एक-एक गोल किया, लेकिन भारतीय टीम की आक्रामक रणनीति के सामने मलेशिया टिक नहीं सकता। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना चीन से होगा। चीन ने दूसरे सेमीफाइनल में जापान को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

फाइनल मुकाबला आज 28 नवंबर 2026 को शाम 7 बजे भोपाल के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker