Trending

दुष्काग्रस्त महाराष्ट्र के लिए नवी मुंबई मनपा दे विशेष सहायता: निखिल मांडवे की आयुक्त से मांग

Nikhil Mandve urges Navi Mumbai Municipal Corporation to provide special assistance to drought-hit Maharashtra.

नवी मुंबई: राज्य में उत्पन्न गंभीर सूखे की स्थिति को देखते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका को सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए महाराष्ट्र के दुष्काग्रस्त क्षेत्रों के लिए तत्काल विशेष आर्थिक सहायता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने चाहिए। इस मांग को लेकर निखिल मांडवे ने नवी मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मांडवे ने कहा कि राज्य के कई जिलों में बारिश की कमी के कारण गंभीर सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। कई क्षेत्रों में शासन द्वारा सूखा घोषित किया गया है। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसान, मजदूर और ग्रामीण नागरिकों के साथ-साथ पशुधन के सामने भी पीने के पानी और चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक और बेहद कठिन होते जा रहे हैं। मांडवे ने कहा कि नवी मुंबई महानगरपालिका आर्थिक रूप से सक्षम होने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार रखने वाली संस्था के रूप में जानी जाती है। नवी मुंबई के निर्माण और विकास में पूरे महाराष्ट्र के लोगों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष योगदान रहा है। ऐसे संकट के समय सूखाग्रस्त क्षेत्रों के नागरिकों के साथ खड़ा होना महानगरपालिका की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें

1. सूखा राहत के लिए आर्थिक सहायता:
महानगरपालिका के स्वेच्छाधीन अथवा आपातकालीन निधि से मुख्यमंत्री सहायता निधि में सूखा राहत के लिए पर्याप्त आर्थिक योगदान तत्काल मंजूर किया जाए।

2. पानी और चारे की व्यवस्था:
गंभीर जल संकट वाले गांवों और तालुकों की पहचान कर वहां महानगरपालिका की ओर से पीने के पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही पशुधन के लिए चारा उपलब्ध कराने तथा चारा शिविरों की व्यवस्था के लिए विशेष सहायता पैकेज दिया जाए।

3. स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना:
सूखे के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका को देखते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका की ओर से अस्थायी रूप से चलित चिकित्सा दल (मोबाइल मेडिकल टीम) भेजे जाएं। इसके साथ ही आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

निखिल मांडवे ने मांग की है कि इस गंभीर और संवेदनशील विषय पर महानगरपालिका प्रशासन तत्काल सकारात्मक निर्णय ले तथा आवश्यक सरकारी मंजूरियां प्राप्त कर सूखाग्रस्त क्षेत्रों तक मदद पहुंचाने की पहल करे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में नवी मुंबई महानगरपालिका की ओर से की गई ठोस मदद न केवल प्रभावित किसानों और ग्रामीण नागरिकों को राहत देगी, बल्कि पशुधन के संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पेयजल संकट से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker