
रबाले नाका सिग्नल पर मिली लावारिस बैग, पुलिस ने खोज निकाला असली मालिक
Unclaimed bag found at Rabale Naka signal; police track down the real owner.
नवी मुंबई: रबाले नाका सिग्नल पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण सामने आया। पुलिसकर्मियों को सड़क किनारे एक लावारिस काले रंग की ऑफिस बैग मिली, जिसमें लैपटॉप, मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज और वाहन का आरसी बुक था। पुलिसकर्मियों ने आरसी बुक के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी हासिल कर उनसे संपर्क किया और बैग को उसके वास्तविक मालिक तक सुरक्षित पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को रबाले नाका सिग्नल पर PC/4103 ढाले और HC/2167 पाटील ड्यूटी पर तैनात थे। शाम करीब 7 बजे उन्हें रबाले नाका सिग्नल के पास सड़क किनारे स्थित चौकी के बाहर एक काले रंग की ऑफिस बैग पड़ी हुई दिखाई दी।
पुलिसकर्मियों ने बैग को खोलकर जांच की तो उसमें एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, कुछ महत्वपूर्ण कागजात और वाहन का आरसी बुक मिला। आरसी बुक में दर्ज वाहन संबंधी जानकारी के आधार पर ई-चालान मशीन के माध्यम से वाहन मालिक का मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। पुलिसकर्मियों ने नंबर पर संपर्क कर व्यक्ति का नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम कमलजीत भाटी बताया। बैग के संबंध में पूछताछ करने पर कमलजीत भाटी ने बताया कि उनकी बैग पावणे-तुर्भे इलाके में चोरी हो गई थी और वह इस समय चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए तुर्भे पुलिस स्टेशन पहुंचे हुए हैं।
तुर्भे पुलिस स्टेशन के अमलदार PC श्रीकांत खेडकर की मौजूदगी में उनकी बैग और उसमें मौजूद सामान सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिसकर्मियों ने उन्हें जानकारी दी कि उनकी बैग रबाले नाका सिग्नल के पास सुरक्षित मिल गई है और उन्हें तुरंत वहां आने के लिए कहा। इसके बाद कमलजीत भाटी रात करीब 8 बजे रबाले नाका पहुंचे। उनके साथ तुर्भे पुलिस स्टेशन के अमलदार PC श्रीकांत खेडकर भी मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने कमलजीत भाटी को रबाले नाका चौकी में बैठाकर पानी और चाय दी। इसके बाद तुर्भे पुलिस स्टेशन के अमलदार PC श्रीकांत खेडकर की मौजूदगी में उनकी बैग और उसमें मौजूद सामान सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया गया।
अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर कमलजीत भाटी ने पुलिसकर्मियों का आभार ड्यूटी के दौरान मिली लावारिस बैग को उसके असली मालिक तक पहुंचाकर पुलिसकर्मियों ने न केवल अपनी जिम्मेदारी निभाई, बल्कि पुलिस और आम नागरिक के बीच विश्वास को भी मजबूत किया।
लाभार्थी: कमलजीत भाटी
संपर्क नंबर: 9757139914



