Trending

रामदेवरा मेला-2026: 13 से 26 सितंबर तक चलेगा भव्य आयोजन

Ramdevara Mela-2026: The grand event will be held from September 13 to 26

राजस्थान,जैसलमेर: पश्चिमी राजस्थान के प्रसिद्ध बाबा रामदेवरा मेला-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रामदेवरा में आयोजित होने वाला यह प्रसिद्ध धार्मिक मेला भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया यानी 13 सितंबर से भाद्रपद पूर्णिमा यानी 26 सितंबर 2026 तक चलेगा। मेले का विधिवत शुभारंभ रविवार को किया जाएगा। बाबा रामसा पीर के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए रामदेवरा मेला राजस्थान के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है। हर वर्ष देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेवजी के दर्शन करते हैं। इस वर्ष भी मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मेले के सफल संचालन को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुपमा जोरवाल ने मेले के दौरान संभावित अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए विस्तृत आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित दायित्व और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का मुख्य फोकस श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और मेले के दौरान आवश्यक नागरिक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर है।

मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • स्थान: रामदेवरा (रुणिचा), पोकरण, जैसलमेर जिला, राजस्थान 
  • मुख्य तिथियां: 13 सितंबर (बाबा री बीज – आरंभ) से 22 सितंबर 2026 (समाधि दिवस – एकादशी
  • प्रशासनिक अवधि: 29 अगस्त से 26 सितंबर 2026 तक
  •  विशेष प्रबंध: रेलवे द्वारा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम आवागमन के लिए 26 सितंबर तक विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा किया जाए और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट और मुस्तैद है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker