Trending

संसद में आज दो अहम विधेयकों पर होगी चर्चा

Two Key Bills to be Discussed in Parliament Today

दिल्ली/प्रतिनिधी : संसद के मानसून सत्र का आज दसवां दिन महत्वपूर्ण विधायी कार्यों के नाम रहा। लोकसभा में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 तथा उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश संख्या (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा और पारित किए जाने की संभावना है। जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक के तहत वर्ष 1969 के अधिनियम में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है। नए प्रावधानों के अनुसार, जन्म या मृत्यु के पंजीकरण में दो वर्ष से अधिक की देरी होने पर न्यायालय की अनुमति अनिवार्य होगी। इसके अलावा, पंजीकरण से पहले दस्तावेजों का सत्यापन, विलंब से आवेदन करने पर निर्धारित शुल्क तथा समय पर पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के उपाय किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य फर्जी पंजीकरण पर प्रभावी रोक लगाना है।

यह भी पढ़िए :
IMD Alert: अगले दो दिन मूसलाधार बारिश की चेतावनी

वहीं, उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश संख्या (संशोधन) विधेयक, 2026 के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने का प्रस्ताव है, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) भी शामिल हैं। इसका उद्देश्य लंबित मामलों का बोझ कम करना और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाना है। उधर, राज्यसभा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 पर विचार होगा। यह विधेयक ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ऑनलाइन विवाद समाधान व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शुक्रवार होने के कारण दोनों सदनों में निजी सदस्य विधेयक भी पेश किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker