Trending

भारत के पर्यटन को वैश्विक उड़ान दिलाएगा इंडिगो

IndiGo to Propel Indian Tourism onto the Global Stage

दिल्ली/प्रतिनिधी : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और देश की अग्रणी विमानन कंपनी इंडिगो के बीच ‘अतुल्य भारत’ पहल को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत के विविध पर्यटन स्थलों को दुनिया भर के यात्रियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करना है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत के पास समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और स्वास्थ्य पर्यटन की अनूठी पहचान है। अब पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो मिलकर इस विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़िए :
राष्ट्रमंडल खेल: दिलीप गावित का गोल्ड, बासिल का सिल्वर

शेखावत बताया कि इंडिगो के व्यापक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का उपयोग करते हुए भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे दुनिया भर के लाखों पर्यटक भारत की ओर आकर्षित होंगे। यह पहल पर्यटन उद्योग को नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और आतिथ्य क्षेत्र को भी मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सहयोग ‘ब्रांड इंडिया’ को सशक्त बनाने और भारत को दुनिया के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker