Trending

राष्ट्रमंडल खेल: दिलीप गावित का गोल्ड, बासिल का सिल्वर

Commonwealth Games: Gold for Dilip Gavit, Silver for Basil

विशेष/प्रतिनिधी : ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 100 मीटर टी-47 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों पदक अपने नाम किए। दिलीप महादू गावित ने 10.71 सेकेंड का समय निकालते हुए नया खेल कीर्तिमान और अपना सीज़न बेस्ट प्रदर्शन दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं मोहम्मद बासिल मोर्सिंग-नकाथ ने 10.83 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल किया। इंग्लैंड के केविन सैंटोस को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

यह भी पढ़िए :
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, छात्रों को बड़ी राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों खिलाड़ियों को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हुए कहा कि दिलीप गावित की गति, दृढ़ संकल्प और समर्पण ने देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने मोहम्मद बासिल की उपलब्धि को उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता का परिणाम बताया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले श्रीशंकर को भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सफलता देश के युवाओं को एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले मीराबाई चानू और शर्मिला धनखड़ भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। भारत अब तीन स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker