Trending

लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, छात्रों को बड़ी राहत

Anti-Paper Leak Bill Passed by Lok Sabha; Major Relief for Students

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : लोकसभा ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से एंटी-पेपर लीक बिल को पारित कर दिया है। इस महत्वपूर्ण विधेयक के पारित होने के बाद केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशभर के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कानून करोड़ों युवाओं के सपनों और मेहनत की रक्षा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अमित शाह ने कहा कि सार्वजनिक परीक्षाओं की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों के लिए इस कानून में सख्त दंड का प्रावधान किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शेगी नहीं और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़िए :
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, कई जिलों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस विधेयक का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक और निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार विद्यार्थियों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मेरिट आधारित चयन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। फडणवीस ने विश्वास जताया कि नया कानून देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को और मजबूत करेगा तथा ईमानदार छात्रों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker