Trending

महाराष्ट्र में बाढ़ समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹3200 करोड़ योजना

Major Step Towards Flood Resolution in Maharashtra: ₹3,200 Crore Scheme

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र सरकार ने कोल्हापुर, सांगली और इचलकरंजी क्षेत्रों को बार-बार आने वाली बाढ़ से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र रेजिलिएंस डेवलपमेंट प्रोग्राम की सभी आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को महाराष्ट्र सरकार और वर्ल्ड बैंक के संयुक्त सहयोग से लागू किया जाएगा। करीब 3,200 करोड़ रुपये की इस परियोजना का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ रही बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए क्षेत्र की आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत बनाना है। इसके तहत वर्षा जल संग्रहण क्षमता बढ़ाई जाएगी, कृष्णा और पंचगंगा नदियों की जल वहन क्षमता में सुधार किया जाएगा तथा बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़िए : 
पारसिक अवैध खनन रिपोर्ट पर NGT ने उठाए गंभीर सवाल

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग तथा वर्ल्ड बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि अब इस परियोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज़ी से शुरू होगी, जिससे कोल्हापुर, सांगली और इचलकरंजी के लाखों नागरिकों को भविष्य में बाढ़ की समस्या से दीर्घकालिक सुरक्षा और राहत मिल सकेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker