Trending

लोकसभा-राज्यसभा में आज तीन अहम विधेयकों पर चर्चा

Discussion on three key bills in Lok Sabha and Rajya Sabha today

दिल्ली/प्रतिनिधी : संसद के मानसून सत्र में आज लोकसभा और राज्यसभा में कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने जा रही है। लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन में गलत व्यवहार की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 पर छह घंटे से अधिक समय तक चर्चा होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध समाप्त होने के बाद इस विधेयक पर चर्चा के लिए सहमति बनी है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा पेश किए गए इस विधेयक का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाना है। प्रस्तावित कानून के अनुसार परीक्षा में धांधली या पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों में दोषी पाए जाने पर कम से कम पांच वर्ष और अधिकतम दस वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़िए : 
अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी, 40 घायल

वहीं, राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विधेयक में जानबूझकर राष्ट्रगान या ‘वंदे मातरम्’ के गायन में बाधा डालने अथवा उसका अपमान करने पर तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी MSME विकास अधिनियम, 2006 में आवश्यक संशोधनों से जुड़े विधेयक को सदन के समक्ष चर्चा के लिए प्रस्तुत करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker