Trending

अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी, 40 घायल

Bus carrying Amarnath pilgrims falls into gorge; 40 injured

जम्मू-कश्मीर/प्रतिनिधी : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिगनीवान इलाके में अमरनाथ श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में करीब 40 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़िए : 
POK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, कई लोगों की मौत

अधिकारियों के अनुसार, दो यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अन्य सभी घायल यात्रियों की स्थिति सामान्य है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत कर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी यात्रियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker