TET पेपर लीक केस: मुख्य आरोपी सोनू कुमार ने किया सरेंडर
TET Paper Leak Case: Prime Accused Sonu Kumar Surrenders
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के आरोपी सोनू कुमार ने उत्तर प्रदेश के आगरा से महाराष्ट्र के भिवंडी पहुंचकर स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट में पेशी के बाद न्यायालय ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया, जिसके बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उसे अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोनू कुमार की गिरफ्तारी के साथ ही इस बहुचर्चित TET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान पेपर लीक रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
यह भी पढ़िए : RBI करेगा 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोटों की टेस्टिंग
SIT अब इस मामले में शामिल सभी संदिग्धों की भूमिका, उनके आपसी संबंध, आर्थिक लेन-देन और धन के स्रोतों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों, बैंक खातों और कॉल रिकॉर्ड्स की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है, ताकि इस संगठित रैकेट से जुड़े सभी लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और जल्द ही इस मामले में कुछ और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।



