Trending

RBI करेगा 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोटों की टेस्टिंग

RBI to soon begin testing of ₹10 and ₹20 plastic notes

दिल्ली/प्रतिनिधी : केंद्र सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) को 10 रुपये और 20 रुपये के प्लास्टिक नोटों का पायलट ट्रायल करने की अनुमति दे दी है। ट्रायल का उद्देश्य यह जांचना है कि प्लास्टिक नोट भारतीय परिस्थितियों में कितने टिकाऊ, सुरक्षित और उपयोगी साबित होते हैं। यदि यह परीक्षण सफल रहता है, तो भविष्य में इन नोटों को नियमित प्रचलन में लाया जा सकता है। लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि फिलहाल रिज़र्व बैंक का देशभर में कागज़ के नोटों को पूरी तरह प्लास्टिक नोटों से बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल सीमित स्तर पर एक परीक्षण है, जिसके परिणामों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़िए : 
शर्मिला धनकड़ ने रचा इतिहास, जीता राष्ट्रमंडल स्वर्ण

विशेषज्ञों का मानना है कि प्लास्टिक नोट पारंपरिक कागज़ी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ होते हैं। ये जल्दी फटते नहीं हैं, पानी और नमी से कम प्रभावित होते हैं तथा इनमें आधुनिक सुरक्षा फीचर्स जोड़ना भी आसान होता है। हालांकि, इनके उत्पादन की लागत अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है। RBI पहले भी प्लास्टिक नोटों को लेकर अध्ययन कर चुका है। अब यह नया ट्रायल देश की मुद्रा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker