Trending

राष्ट्रपति ने रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा किया मंजूर

President Accepts Ravneet Singh Bittu's Resignation

दिल्ली/प्रतिनिधी : केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर कर लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू 11 जून 2024 से रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत थे। इसके साथ ही उनके पास खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी था। हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे की वजह को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

यह भी पढ़िए :
पश्चिम एशिया में युद्ध तेज,अमेरिका का 13वां हमला

बिट्टू का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो गया था। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा। उल्लेखनीय है कि रवनीत सिंह बिट्टू वर्ष 2024 में भाजपा में शामिल हुए थे और उसी वर्ष लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें राजस्थान से राज्यसभा की उस सीट के शेष कार्यकाल के लिए नामित किया गया था, जो कांग्रेस नेता के. सी. वेणुगोपाल के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। फिलहाल उनके इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि सरकार ने इस संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker