Trending

पश्चिम एशिया में युद्ध तेज,अमेरिका का 13वां हमला

Conflict Escalates in West Asia; US Launches 13th Strike

विशेष/प्रतिनिधी : पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव लगातार गहराता जा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दावा किया है कि उसने लगातार 13वीं रात ईरान से जुड़े सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इन हमलों का उद्देश्य क्षेत्र में अमेरिकी हितों और सहयोगी देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान और उसके समर्थित हूती गुट को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिकी सैनिकों या सहयोगी देशों पर किसी भी हमले का जवाब पूरी सैन्य शक्ति के साथ दिया जाएगा। ट्रम्प का यह बयान लाल सागर में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर हुए घातक हमलों के बाद सामने आया है, जिनका आरोप हूती लड़ाकों पर लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़िए :
KPSC पर भ्रष्टाचार के आरोप; CBI जांच की मांग

लाल सागर दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्गों में से एक है। इस क्षेत्र में बढ़ते हमलों ने वैश्विक व्यापार, तेल आपूर्ति और समुद्री सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द नहीं सुधरे तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार, ऊर्जा कीमतों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker