Trending

आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर में श्रद्धालुओं का सैलाब

Tide of Devotees in Pandharpur for Ashadhi Ekadashi

पंढरपुर/सान्वी देशपांडे : आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पंढरपुर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब तक लगभग 15 लाख से अधिक भक्त विट्ठल-रुक्मिणी के दर्शन के लिए पंढरपुर पहुंच चुके हैं। लाखों वारकरी “ज्ञानबा-तुकाराम” के जयघोष के साथ भक्ति में लीन होकर विठोबा के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में पारंपरिक सरकारी महापूजा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ आज पंढरपुर पहुंचेंगे। आधी रात के बाद वे श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में आयोजित होने वाली पारंपरिक सरकारी महापूजा में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर पर राज्य की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की जाएगी।

यह भी पढ़िए :
पश्चिम एशिया में युद्ध तेज,अमेरिका का 13वां हमला
सभी दस प्रमुख पालकियां भी आज पंढरपुर पहुंचेंगी

वखारी में विश्राम कर रही संत ज्ञानेश्वर महाराज और जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालकियां आज दोपहर बाद पंढरपुर के लिए रवाना होंगी और देर रात नगर में प्रवेश करेंगी। संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी में पादुका आरती तथा पारंपरिक खड़ाऊं समारोह भी संपन्न होगा। इसके साथ ही अन्य सभी दस प्रमुख पालकियां भी आज पंढरपुर पहुंचेंगी।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं, यातायात नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर समिति के सह-अध्यक्ष गहिनीनाथ महाराज औसेकर ने बताया कि महापूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker