PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर जताया देशवासियों का आभार
PM Modi expresses gratitude to the nation on Instagram
दिल्ली/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक संदेश साझा करते हुए अपने समर्थकों और देशवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देर रात लोगों से जुड़ने का अवसर मिला और इस दौरान साझा किए गए वीडियो पर देशभर से मिले सकारात्मक सुझावों, उत्साहजनक प्रतिक्रियाओं और स्नेह के लिए वह सभी का हृदय से धन्यवाद करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि नागरिकों का प्रेम, विश्वास और निरंतर समर्थन उनके लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। उन्होंने कहा कि देशवासियों का यह स्नेह और विश्वास आगे भी इसी प्रकार बना रहेगा तथा वह लोगों के साथ अपने संवाद और जुड़ाव को और अधिक सक्रियता एवं ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
यह भी पढ़िए : राष्ट्रपति ने रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा किया मंजूर
प्रधानमंत्री ने यह भी संकेत दिया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से सीधा संवाद लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाता है। उन्होंने नागरिकों से भविष्य में भी अपने सुझाव, विचार और प्रतिक्रियाएं साझा करते रहने की अपील की। पीएम मोदी का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। समर्थकों ने इसे प्रधानमंत्री और जनता के बीच मजबूत संवाद तथा विश्वास का प्रतीक बताया है।


