Trending

E20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, माइलेज घटने का दावा गलत!

Amarnath Yatra: Third Batch Departs Under Tight Security

जम्मू-कश्मीर/प्रतिनिधि : श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए रवाना हुआ। वहीं, पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था भी पैदल यात्रा पर निकल पड़ा।

यह भी पढ़िए :
E20 ईंधन को लेकर वायरल दावे निकले फर्जी

यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पूरे ट्रांज़िट रूट पर पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सुरक्षा एजेंसियों की विशेष तैनाती की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आधुनिक लाइफ-सपोर्ट एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और राहत टीमें भी विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं।

श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिला पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) संयुक्त रूप से भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यात्रा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। श्रद्धालुओं में बाबा अमरनाथ के दर्शन को लेकर गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker