Trending

राम मंदिर दान चोरी मामले में RSS ने की SIT जांच की मांग

RSS Demands SIT Probe into Ram Mandir Donation Theft Case

दिल्ली/प्रतिनिधि : अयोध्या स्थित श्री रामलला मंदिर के दानपात्र से धन चोरी होने की घटना ने देशभर के श्रद्धालुओं और राम भक्तों को गहरा आघात पहुंचाया है। इस घटना पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर गंभीर चोट बताया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मंदिर प्रबंधन और सरकार द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और शीघ्र जांच सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर उत्पन्न भ्रम और अनिश्चितता को जल्द समाप्त किया जाना चाहिए तथा पूरी सच्चाई देश के सामने लाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़िए :
रक्षा मंत्रालय का बड़ा ऐलान, सेना होगी और आधुनिक

RSS ने यह भी स्पष्ट किया कि चोरी में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही मंदिर प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक सुधार लागू करने की अपेक्षा जताई गई है। संघ ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि समाज को विभाजित करने तथा हिंदू आस्था को बदनाम करने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देना चाहिए। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि मंदिर ट्रस्ट इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे श्री रामलला मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं का विश्वास और आस्था अक्षुण्ण बनी रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker