Trending

CA फाउंडेशन में ऑल इंडिया टॉपर बनीं नासिक की साक्षी जैन

Nashik’s Sakshi Jain Emerges as All-India Topper in CA Foundation Exam

नासिक/सान्वी देशपांडे : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित मई 2026 की CA फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार नासिक की छात्रा साक्षी जैन ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर शहर और महाराष्ट्र का नाम रोशन किया है। साक्षी ने 400 में से 371 अंक प्राप्त करते हुए 92.75 प्रतिशत अंक हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक-1 पर कब्जा जमाया। साक्षी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ नासिक के शैक्षणिक इतिहास में पहली बार किसी छात्र ने CA फाउंडेशन परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी सफलता पर परिवार, शिक्षकों और पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़िए :
FDA की बड़ी कार्रवाई,9 होटलों के लाइसेंस सस्पेंड

इसी परीक्षा में उत्कर्ष कैलाश वाणी ने 400 में से 343 अंक प्राप्त कर नासिक शहर में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अनन्या अतुल माहेश्वरी ने 340 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस वर्ष नासिक शहर से कुल 987 विद्यार्थियों ने CA फाउंडेशन परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 325 विद्यार्थी सफल हुए। परिणामों ने नासिक की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। सफल विद्यार्थियों को शिक्षकों, अभिभावकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker