Trending

रक्षा मंत्रालय का बड़ा ऐलान, सेना होगी और आधुनिक

Major Announcement by Ministry of Defence: Army Set for Further Modernization

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत की रक्षा तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की बैठक में करीब 52,000 करोड़ रुपये के विभिन्न रक्षा खरीद प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई। इस फैसले के तहत भारतीय सेना के लिए अत्याधुनिक एंटी-यूएवी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम ‘आकाश तरंग’, मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम, मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम तथा बहुत कम दूरी की एयर डिफेंस प्रणाली की खरीद को स्वीकृति मिली है। इसके अलावा सेना के टैंकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम और आधुनिक युद्ध की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जेट आधारित कामिकेज़ ड्रोन सिस्टम की खरीद को भी मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़िए :
CA फाउंडेशन में ऑल इंडिया टॉपर बनीं नासिक की साक्षी जैन

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन रक्षा प्रणालियों की खरीद से भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए स्वदेशी रक्षा तकनीक और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी मजबूती मिलेगी। सरकार का मानना है कि यह निर्णय देश की सुरक्षा व्यवस्था को नई ताकत देने के साथ-साथ भारतीय रक्षा उद्योग को भी प्रोत्साहित करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker