Trending

केंद्र सरकार ने बढ़ाया विदेश सचिव का कार्यकाल

Central Government Extends Foreign Secretary's Tenure

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को 14 जुलाई 2027 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके कार्यकाल में एक वर्ष के विस्तार को मंजूरी दे दी है। भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1989 बैच के अधिकारी विक्रम मिसरी ने 15 जुलाई 2024 को विदेश सचिव का पदभार संभाला था। उन्हें विदेश नीति, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों का व्यापक अनुभव प्राप्त है। वे जनवरी 2019 से दिसंबर 2021 तक चीन में भारत के राजदूत के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

यह भी पढ़िएः
Saahil Chaugule Case : चिल्ड्रेन बैंक करेंसी के साथ कुलदीप-धृति गिरफ्तार

इसके अलावा उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल, डॉ. मनमोहन सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। सरकार के इस निर्णय को भारत की विदेश नीति में निरंतरता और रणनीतिक स्थिरता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक कूटनीतिक भूमिका और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker