Trending

EPFO ने घोषित की 8.25% ब्याज दर, कर्मचारियों को बड़ी राहत

EPFO Announces 8.25% Interest Rate; Major Relief for Employees

दिल्ली/प्रतिनिधि : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25% वार्षिक ब्याज दर की आधिकारिक घोषणा कर दी है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ईपीएफ योजना, 1952 के तहत इस ब्याज दर को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके बाद ईपीएफओ ने अपने सभी क्षेत्रीय और आंचलिक कार्यालयों को निर्देश जारी किए हैं कि अनुमोदित ब्याज राशि जल्द से जल्द सभी पात्र सदस्यों के ईपीएफ खातों में जमा की जाए।

यह भी पढ़िएः
केंद्र सरकार ने बढ़ाया विदेश सचिव का कार्यकाल

इस फैसले से देश के करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी सेवानिवृत्ति बचत में वृद्धि होगी। ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को कर्मचारी हित में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सदस्य अपने पीएफ खाते या उमंग ऐप के माध्यम से ब्याज जमा होने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ईपीएफओ का यह कदम कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की वित्तीय स्थिरता को और मजबूत करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker