Trending

मुंबई-नवी मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Rain Disrupts Normal Life in Mumbai and Navi Mumbai

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : मुंबई-नवी मुंबई और आसपास के इलाकों में रातभर हुई भारी मॉनसून बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लगातार हुई तेज बारिश के कारण अंधेरी सबवे सहित कई निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीक आवर्स के दौरान सड़क यातायात धीमा हो गया और कई स्थानों पर लंबा जाम देखने को मिला। वहीं, लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित रहीं, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। पनवेल, नवी मुंबई और वर्ली समेत कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा।

यह भी पढ़िएः
सारथी से बदली मराठा युवाओं की तकदीर: CM फडणवीस

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए मुंबई- नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker